ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अपनी ही गेंदबाजी पर कैच लपकते हुए उनकी शानदार पारी का अंत कर दिया। मैक्सवेल कैच लेने के बाद खुद हैरान थे कि वो तो बचना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके हाथ में चिपक गयी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 352 रन का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

21वां ओवर करने आये ग्लेन मैक्सवेल की चौथी गेंद पर रोहित ने डीप ओवर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद उन्होंने डॉट डाली। मैक्सवेल ने आखिरी गेंद स्टंप्स पर तेज डाली। वहीं रोहित ने इसे सामने तेजी से शॉट मारा लेकिन गेंद सीधे फॉलो थ्रू में मैक्सवेल के हाथों में चिपक गयी। मैक्सवेल खुद हैरान थे कि उन्होंने कैच कैसे पकड़ लिया। वो तो इस शॉट से बचना चाह रहे थे। रोहित ने इस मैच में 57 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 94 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 61 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंद में 9 चौको की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार