ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शतक की मदद से 5 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। मैक्सवेल ने इस मैच में 47 गेंद में शतक जड़ दिया। ये शतक उनका 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में आया है। वो 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है। इस शतक के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर दिए है। 

Advertisement

सर्वाधिक T20I शतक

Advertisement

4: ग्लेन मैक्सवेल*

4: रोहित शर्मा

3: सूर्यकुमार यादव

3: कॉलिन मुनरो

Advertisement

3: बाबर आजम

सर्वाधिक T20I शतक

ग्लेन मैक्सवेल - 4 (92 पारी)।

Advertisement

रोहित शर्मा - 4 (140 पारी)।

* मैक्सवेल ने इस मैच में 48 गेंद में 8 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली। इन 8 छक्कों की मदद से उनके टी20 क्रिकेट में 452 (406 मैच) छक्के हो गए है। वो एरोन फिंच के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है। फिंच ने 382 मैच में 452 छक्के लगाए है। 

*ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में उन्होंने जोश इंग्लिश और फिंच की बारबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 47-47 गेंद में शतक जड़ा था। 

Advertisement

T20I में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

42 - लेस्ली डनबर (सर्बिया) बनाम बुल्गारिया

39 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम वेस्टइंडीज 

Advertisement

37 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत

35 - एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड

35 - हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (अफगानिस्तान) बनाम आयरलैंड 

Advertisement

35 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम भारत

T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

592 - निकोलस पूरन

Advertisement

554 - ग्लेन मैक्सवेल

500 - एरोन फिंच

475 - जोस बटलर

Advertisement

430 - दासुन शनाका

429 - मैथ्यू वेड

भारत ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 123(57)* रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 7 छक्के जड़े। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 39(29) और तिलक वर्मा ने 31(24)* रन की पारियां खेली। जेसन बेहरेनडॉर्फ, केन रिचर्डसन और आरोन हार्डी को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच को 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर और 225 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 104(48)* रन की शतकीय पारी खेली। ट्रैविस हेड ने 35(18) और कप्तान मैथ्यू वेड ने 28(16)* रनों का योगदान दिया। रवि बिश्नोई ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डाले। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार