पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन में में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबस ज्यादा रन लोर्कन टकर ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एंड्रयू बालबर्नी ने 26 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

Advertisement

टकर और बालबर्नी ने दूसरे विकेट के लिए 85(49) रन जोड़े। हैरी टेक्टर ने 20 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट शाहीन अफरीदी ने चटकाए। अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने मैच को 17 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत लिया टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75(42) रन कप्तान बाबर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। रिजवान ने 37 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बाबर और रिजवान ने दूसरे विकेट के लिए 139 (74) रन की साझेदारी की। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मार्क अडायर ने हासिल किये। एक विकेट क्रेग यंग ने अपनी झोली में डाला। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर। 

Also Read: Live Score

Advertisement

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: एंड्रयू बालबर्नी, रॉस अडायर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), नील रॉक, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार