रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में आवेश खान (Avesh Khan) की गेंद पर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) की गेंद पर शानदार कैच लपका। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पारी का चौथा ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश ने पहली गेंद बेनेट को शॉर्ट और ऑफस्टंप के काफी बाहर डाली। बेनेट ने इस गेंद पर तेजी से बैकवर्ड पॉइंट की तरफ कट किया। हालांकि बैकवर्ड पॉइंट पर 30 गज के दायरे के अंदर खड़े बिश्नोई ने इस तेज शॉट पर सही समय में हवा में छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच लपक लिया। इसी के साथ आक्रमक अंदाज में दिखाई दे रहे बेनेट 5 गेंद में एक चौके की मदद से सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन टांगे। टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 66(49) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 49(28) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने ज़िम्बाब्वे की तरफ से 2-2 विकेट अपने नाम किये।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद।
ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली माधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा।