3rd T20I: हैदराबाद में आया संजू नाम का तूफान, हुसैन के ओवर में जड़ दिए 5 लगातार छक्के, देखें Video

Updated: Sat, Oct 12 2024 20:31 IST
Image Source: Google

हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपना रूद्र रूप दिखाया। उन्होंने बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए। संजू ने इस मैच में आने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया। 

पारी का 10वां ओवर करने आये रिशाद की दूसरी गेंद पर संजू ने सीधे सामने की ओर छक्का जड़ दिया। रिशाद ने तीसरी गेंद संजू को ऑफ स्टंप की ओर डाली और उन्होंने इस पर लॉन्ग ऑन पर छक्का मार दिया। संजू ने रिशाद की चौथी गेंद पर भी सामने को और छक्का जड़ दिया। रिशाद की चौथी गेंद स्लॉट में गिरी जिसे संजू ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का के लिए भेज दी। रिशाद ने ओवर की आखिरी गेंद मिडिल ओर लेग स्टंप की ओर डाली जिस पर संजू ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। इसी के साथ संजू ने लगातार 5 छक्के मार दिए। 

संजू ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 40 गेंद में शतक जड़ दिया। इसी के साथ संजू टी20 इंटरनेशनल  के इतिहास में चौथे सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मैच में वो 47 गेंद में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। सैमसन T20I में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।

सबसे तेज़ T20I शतक (फुल मेंबर टीमें)

35 - डेविड मिलर (SA) बनाम BAN, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

35 - रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017

39 - जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) बनाम एसए, सेंचुरियन, 2023

40 - संजू सैमसन (IND) बनाम BAN, हैदराबाद, 2024

42 - हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (AFG) बनाम आईआरई, देहरादून, 2019

42 - लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) बनाम PAK, ट्रेंट ब्रिज, 2021

T20I में भारत के लिए एक ओवर में सर्वाधिक रन

36 - युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007

36 - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024

30 - ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा बनाम ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), गुवाहाटी, 2023

30 - संजू सैमसन बनाम रिशाद हुसैन (बांग्लादेश), हैदराबाद, 2024

Also Read: Funding To Save Test Cricket

29 - रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), सेंट लूसिया, 2024

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें