3rd T20I: टीम इंडिया ने मचाया कोहराम , बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक स्कोर से की रिकॉर्ड की बारिश

Updated: Sat, Oct 12 2024 21:39 IST
Image Source: Google

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

ये फुल मेंबर की टीमों की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इस मैच में हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर (82) बनाया। ये भारत भारत का हाईएस्ट T20I स्कोर भी है। इसके अलावा भारत के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के (22) लगे है। इस मैच में भारत के लिए सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 भी बने है। 

हाईएस्ट T20I टीम का टोटल 

314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023

297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019

268/4 - मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023

267/3 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तरौबा, 2023

T20I पारी में सर्वाधिक चौके 

47 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

43 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019

42 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

42 - भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

41 - श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007

41 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के

26 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023

23 - जापान बनाम चीन, मोंग कोक, 2024

22 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

22 - वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023

22 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

190* - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024

176 - संजू सैमसन और दीपक हुडा बनाम आयरलैंड, मालाहाइड, 2022

173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

165 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

165 - यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023

T20I में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

193 - साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और माइकल लेविट (नीदरलैंड) बनाम नामिबिया, कीर्तिपुर, 2024

183 - ओली हेयर्स और ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड) बनाम इटली, एडिनबर्ग, 2023

176 - संजू सैमसन और दीपक हुडा (IND) बनाम IRE, मालाहाइड, 2022

173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव (IND) बनाम BAN, हैदराबाद, 2024

168 - क्विंटन डी कॉक और राइली रूसो (साउथ अफ्रीका) बनाम BAN, सिडनी, 2022

Also Read: Funding To Save Test Cricket

संजू ने इस मैच में 47 गेंद में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार ने 35 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 13 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तंजीम हसन साकिब को मिले।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें