Sanju samsom: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज जीतने के बाद आया भारतीय कप्तान सूर्या का बयान, टीम के लिए कह डाली ये बड़ी बात
भारत ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच में 135 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नतीजों के बारे में नहीं सोचा और यह अपने आप हो गया।
सूर्यकुमार ने कहा कि, "परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का कोई रहस्य नहीं है। हमारी प्लानिंग बहुत स्पष्ट थी। पिछली बार जब हम यहां आए थे तो हमने उसी ब्रांड का क्रिकेट खेला था और इसे जारी रखना चाहते थे। नतीजों के बारे में नहीं सोचा और यह अपने आप हो गया। (उनकी बल्लेबाजी पर) मेरे लिए दोनों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। यह उनके (अभिषेक, संजू और तिलक) द्वारा प्रदर्शित शानदार बल्लेबाजी स्किल्स थी। (गेंदबाजी पर) हमें पता था कि रोशनी आने और तापमान गिरने के बाद विकेट में कुछ जरूर है। हमने बस उसका पालन किया, अपनी बात पर अड़े रहे और परिणाम हमारे सामने था। Read More...