पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने क्रिकेटर संजू सैमसन (Sanju Samson)के पिता द्वारा विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। चोपड़ा ने कहा कि संजू के पिता को अपने बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद करने के लिए इन दिग्गजों को दोषी ठहराने की जरूरत नहीं है।
चोपड़ा ने कहा कि, "संजू सैमसन के पिता ने बड़ी दिलचस्प बात कही है। उन्होंने कोहली, धोनी, रोहित और द्रविड़ के नाम के बाद जी लगाया और कहा कि उन्होंने उनके बेटे के करियर के 10 साल खराब कर दिए. मैं सोचने लगता हूं कि क्या यह जरूरी भी है? मैं बहुत ईमानदार रहूँगा। मैं आपको बता सकता हूँ कि पिता पक्षपाती होते हैं। हमारे बच्चे हमारे लिए सबसे प्यारे होते हैं और हम उनकी कोई भी कमी नहीं देखते हैं। मेरे पिता के लिए भी यही सच होना चाहिए। वह शायद कह रहे होंगे कि आकाश के साथ गलत हुआ और उन्हें भी और मौके मिलने चाहिए थे।
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, "ऐसा हम योगराज सिंह और युवराज सिंह के मामले में देख चुके हैं। योगराज सिंह कुछ कहते हैं और तभी युवी को समझ नहीं आता कि वह क्या कहें। वह खुद को इससे अलग करना चाहता है कि वह ऐसा ना सोचे। तो पिताओं के कमेंट मदद नहीं करते। इससे तुम्हें क्या लाभ होगा? जो बीत गया सो बीत गया।"
Sanju Samson’s Father Holds Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni, and Rahul Dravid Responsible for Affecting His Son’s Career!#RohitSharma #ViratKohli #MSDhoni pic.twitter.com/DCyZ61Dgvv
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 13, 2024