भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिरी ओवर में मैट हेनरी (Matt Henry) को क्लीन बोल्ड कर दिया। आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इसके साथ उनकी कुल बढ़त 143 रन की हो गई है। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी का 44वां ओवर करने आये रविंद्र जडेजा ने तीसरी गेंद धीमी गति से डाली। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से बाहर की ओर निकली। हेनरी ने इसको डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद ने स्टंप उड़ा दिया। इसी के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। हेनरी 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा दूसरी पारी में 4 विकेट ले चुके हैं। जड्डू के अलावा अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किये। जड्डू ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में पहले ही दिन 235 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। वहीं भारत अपनी पहली पारी में दूसरे दिन 263 के स्कोर पर सिमट गया। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल की थी। एजाज पटेल ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये थे। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार