केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के तीसरे दिन का खेला खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म करना पड़ गया। इससे पहले के दो दिनों का खेल भी खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म करना पड़ गया था। खराब रोशनी के कारण जब तीसरे दिन स्टंप्स की घोषणा की गयी तब श्रीलंका ने दूसरी पारी में 15 ओवर में एक विकेट खोकर 94 रन बना लिए है। उन्हें मैच जीतने के लिए 125 रन की जरुरत है। 

Advertisement

दूसरी पारी में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने 44 गेंद में 7 चौको की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे थे। कुसल मेंडिस 25 गेंद में 6 चौको की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में एकमात्र विकेट क्रिस वोक्स को हासिल हुआ।  

इंग्लैंड की दूसरी पारी 34 ओवर में 156 के स्कोर पर ढ़ेर हो गयी और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेनियल लॉरेंस ने 35 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लाहिरू कुमारा ने अपनी झोली में डालें। विश्व फर्नांडो ने 3 विकेट चटकाए। असिथा फर्नांडो ने 2 और मिलन रथनायके ने एक विकेट हासिल किया। 

पहली पारी में श्रीलंका 61.2 ओवर में 263 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी जिससे इंग्लैंड को 62 रन की बढ़त मिली। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 111 गेंद में 11 चौको की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 91 गेंद में 7 चौको की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डी सिल्वा और मेंडिस ने छठे विकेट के लिए 127(190) रन जोड़े। पथुम निसांका ने 51 गेंद में 9 चौको की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट डेब्यूटेंट जोश हल और ओली स्टोन ने हासिल किये। क्रिस वोक्स के खाते में 2 विकेट गए। एक विकेट शोएब बशीर को मिला। 

पहली पारी में इंग्लैंड 69.1 ओवर में 325 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान ओली पोप ने बनाये। उन्होंने 156 गेंद में 19 चौको और 2 छक्कों की मदद से 156 रन की शतकीय पारी खेली। बेन डकेट 79 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हो गए। पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 95(100) रन की साझेदारी निभाई। हैरी ब्रूक ने 39 गेंद में एक चौके की मदद से 19 रन बनाये। 

पोप ने ब्रूक के साथ 70(85) रन की साझेदारी निभाई। जो रूट ने 48 गेंद का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। पोप ने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 51(75) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिलन रथनायके ने चटकाए। लाहिरु कुमारा, विश्व फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। असिथा फर्नांडो को एक विकेट मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार