Advertisement

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर (मंगलवार) को अबू धाबी में होने वाला है, जिसमें कुल 77 स्लॉट भरे जाने हैं। स्क्वाड में 25 खिलाड़ियों की सीमा होने की वजह से, ऑक्शन में स्पेशलाइज़्ड T20 रोल के लिए ज़ोरदार बोली लगने की उम्मीद है, खासकर जब फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में अच्छे गेंदबाज़ों को शामिल करना चाह रही हैं। आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिनपर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।

Advertisement

जैकब डफी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। साल 2025 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है औऱ 16 मैच में 29 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 14 रन देकर 4 विकेट रहा जो पाकिस्तान के खिलाफ आया। वह अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं, हालांकि टी-20 ब्लास्ट औऱ द हंर्डेड जैसी लीग में हिस्सा ले चुके हैं।

मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अपने स्लिंगी एक्शन के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में खेलने का चार साल का अनुभव है। वह अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। तेज विदेशी गेंदबाज की तलाश कर रही फ्रेंचाइजी के बीच उनकी काफी डिमांड होगी। पथिराना ने अभी तक आईपीएल में 32 मैच खेले हैं और 8 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से 47 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

अशोक शर्मा

राजस्थान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज के 7 मुकाबलों में उन्होंने 19 विकेट अपने खाते में डाले और इस दौरान अपनी गति से भी प्रभावित किया। उन्हें सबसे पहले 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था और आईपीएल 2025 में वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ थे। हालांकि, उन्होंने अभी तक IPL में डेब्यू नहीं किया है।

औकिब नबी

Advertisement

जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी 2025-26 के घरेलू सीजन में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। इस साल दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ हुए मैच में नबी ने 4 गेंद में 4 विकेट हासिल किए थे। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में उन्होंने 5 मैच मे 29 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लीग स्टेज में 7 मैच में 15 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार