Virat Kohli Pick All-Time RCB XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने RCB की ऑल-टाइम इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद RCB ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली अपनी पसंदीदा आरसीबी इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर क्रिस गेल और खुद को चुना और फिर नंबर-3 की पॉजिशन के लिए एबी डी विलियर्स का चुनाव किया।

Advertisement

इसके बाद विराट ने अपने दो और विदेशी खिलाड़ी चुने और आरसीबी की गेंदबाज़ी को मजबूत करने के लिए मिचेल स्टार्क और डेल स्टेल जैसे घातक गेंदबाज़ों को XI में जगह दी। इन खिलाड़ियों को चुनने के बाद विराट ने अपनी पसंदीदा आरसीबी की टीम में केएल राहुल को नंबर-4 की पॉजिशन के लिए चुना और फिर नंबर-5 के लिए रजत पाटीदार और नंबर-6 के लिए दिनेश कार्तिक को जगह दी।

इसके बाद उन्होंने नंबर-11 की पॉजिशन के लिए युजवेंद्र चहल को चुना और आखिर में भारत के महान गेंदबाज़ अनिल कुंबले और तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। बताते चलें कि इन्हीं सब के बीच विराट कोहली अपने पसंदीदा तेज गेंदबाज़ों में से मोहम्मद सिराज के बारे में बिल्कुल ही भूल गए जिन्होंने उनकी ही कैप्टेंसी में लंबे समय तक आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने साल 2018 से लेकर साल 2024 तक आरसीबी के लिए 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए। वो RCB के लिए तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं।

विराट कोहली की ऑल टाइम आरसीबी इलेवन: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार