IPL 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है जिससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पास अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। आज हम इस खास आर्टिकल के जरिए उन्हीं 4 खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें DC रिटेन कर सकती है।

Advertisement

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ पंत हमारी लिस्ट में टॉप पर मौजूद है। आईपीएल 2024 में पंत ने इंजरी के बाद कमबैक किया था और उन्होंने सीजन में 40 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कैप्टन पर बीते समय में काफी भरोसा जताया है ऐसे में वो पंत को आगामी सीजन से पहले भी जरूर रिटेन करेंगे।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

इंडियन स्पिनर और डीसी के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ियों में लिस्ट में शामिल ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कुलदीप यादव ने बीते समय में गज़ब का प्रदर्शन किया है। आलम ये है कि वो इंडियन टीम के लिए स्पिनर के तौर पर पहली पसंद बन चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी 16 विकेट झटके। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी।

ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs)

Advertisement

साउथ अफ्रीका के उभरते सितारे ट्रिस्टन स्टब्स को भी दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करना चाहेगी। आईपीएल 2024 में स्टब्स डीसी के मिडिल ऑर्डर के सबसे मजबूत खिलाड़ी रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 54 की औसत से 378 रन ठोके। स्टब्स की खास बात ये है कि वो विकेटकीपिंग और बॉलिंग भी कर सकते हैं और इसी के साथ वो एक गज़ब के फील्डर भी हैं। ऐसे में स्टब्स जैसे खिलाड़ी को कैपिटल्स अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहेगी।

जेक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk)

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के यंग अटैकिंग बैटर जेक फ्रेजर मैकगर्क भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 9 मैचों में 330 रन ठोके डाले। मैकगर्क ने ये रन 234 की स्ट्राइक रेट से बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले के लिए एक ऐसे ही बैटर की तलाश थी। ये भी जान लीजिए कि मैकगर्क ने मार्श कप में महज़ 29 बॉल पर शतक ठोकने का भी कारनामा किया है। ये 22 साल का खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डेब्यू कर चुका है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स उन्हें भी रिटेन करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार