Rishabh Pant Viral Image: साल 2019, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल (Viral Photo) हुई थी जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal), और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) नजर आ रहे थे। अगर आप सोच रहे हो कि इसमें क्या मिस्ट्री या क्या रहस्य? तो आपको बता दें कि जब यह तस्वीर ध्यान से देखी गई तो फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर पंत के कंधों पर हाथ किसका है।

Advertisement

धोनी के दोनों हाथ सामने हैं। मयंक, जसप्रीत और हार्दिक तीनों ही पंत से दूर खड़े हैं, ऐसे में सच में यह सवाल दिमाग चकरा देने वाला था। 2019 की यह वायरल तस्वीर कल तक सभी के लिए रहस्य थी, लेकिन अब यह रहस्य सुलझ चुका है। दरअसल, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस रहस्य के पीछे से परदा उठाया है।

Advertisement

मयंक ने बीते गुरुवार (28 सितंबर) को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को साझा किया। यहा उन्होंने लिखा, 'वर्षों के व्यापक शोध, बहस और अनगिनत कॉन्सपिरेसी थ्योरी के बाद, अंततः देश को बता रहा हूं कि ऋषभ पंत के कंधें पर यह मेरा हाथ है। कोई भी और अन्य सभी दावे भ्रामक हैं और सत्य नहीं हैं।'

Also Read: Live Score

बता दें कि मयंक अग्रवाल के इस ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने भारतीय बल्लेबाज के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा, 'क्या इसका मतलब मयंक का एक हाथ ज्यादा बड़ा है?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ भाई बता दिया वरना गोल्डी बराड़ इसकी जिम्मेदारी ले लेता।' एक यूजर ने यह कहा, क्या आप 4 साल से सो रहे थे? जो अब ये कंफर्म किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार