5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में भारत ने मेजबान ज़िम्बाब्वे को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतकों की मदद से 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान सिकंदर रज़ा ने बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। तादिवानाशे मारुमनी ने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। वेस्ली मधेवेरे ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। मारुमनी और मधेवेरे ने पहले विकेट के लिए 63(52) रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। खलील अहमद ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट अभिषेक शर्मा, डेब्यूटेंट तुषार देशपांडे, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मैच को 15.2 ओवर में बिना विकेट खोये 156 रन बनाकर जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जायसवाल ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फराज़ अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार