भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारत की टीम इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल (30) और कुलदीप यादव (17) नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों के बीच चौथे आठवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

 
Advertisement

इंग्लैंड के ऑलआउट होने के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 4 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा  आउट होकर पवेलियन लौट गए। इलके बाद यशस्वी जायसवाल औऱ शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। 

Advertisement

जायसवाल ने लगातार चौथे टेस्ट मैच में चौथा पचास प्लस स्कोर बनाया और 117 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 65 गेंदों में 38 रन बनाए। इनके अलावा टॉप और मिडल ऑर्डर का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नही टिक सका। 

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शोएब बशीर ने 4 विकेट, टॉम हार्टली ने 2 और जेम्स एंडरसन ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए। जो रूट ने शानदार शतक लगाया और 122 रन बनाकर नाबाद रहे, ओली रॉबिन्सन ने 58 रन, बेन फोक्स ने 47 और  जैक क्रॉली ने 42 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट, आकाश दीप ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 औऱ रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार