India vs Australia Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। भारत की टीम अभी भी 191 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर विराट कोहली (59) औऱ रविंद्र जडेजा (16) नाबाद पवेलियन लौटे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मैथ्यू कुहेनमन, टॉड मर्फी और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट हासिल किया था। 

Advertisement

शुभमन गिल का शानदार शतक

Advertisement

तीसरे दिन भारत की टीम बिना किसी नुकसान के 36 रन से आगे खेलने उतरी। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। रोहित के पवेलियन लौटने के बाद गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। रोहित ने 35 रन और पुजारा ने 42 रन की पारी खेली। 

गिल ने विराट कोहली के साथ भी तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। गिल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 235 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 128 रन की पारी खेली। जो इस साल उनका पांचवां इंटरनेशनल शतक है। 

14 महीने का सूखा खत्म

गिल के पवेलियन लौटने के बाद कोहली ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक जडा। इससे पहले टेस्ट में उन्होंने आखिरी बार अर्धशतक जनवरी 2022 में जड़ा था। इस अर्धशतकीय पारी में 42वां रन बनाते ही कोहली ने भारत में अपने 4000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। 

Advertisement

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा (180) औऱ कैमरून ग्रीन (114) के शतकों के दम पर 480 रन बनाए थे। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए। 

  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार