दुबई में मंगलवार को हुए IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। ऑक्शन में राज्य के पांच खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने कुल 17.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ये मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए गर्व का पल है, क्योंकि हर साल इस राज्य से नए-नए युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं।

Advertisement

मिनी ऑक्शन 2025 में इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। पिछले सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उनकी कीमत कम रही। IPL 2025 में अय्यर का प्रदर्शन औसत रहा था। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, IPL करियर में उन्होंने अब तक 62 मैचों में 1468 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। अब जब आरसीबी ने उन्हें खरीदा है तो RCB को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, अशोकनगर के युवा बल्लेबाज़ अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनके लिए बोली लगाई थी, लेकिन लखनऊ ने बाज़ी मार ली।

छिंदवाड़ा के तेज़ गेंदबाज़ मंगेश यादव को RCB ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। MPL 2025 में मंगेश सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे। उन्होंने ग्वालियर चीताज़ के लिए 6 मैचों में 14 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। भोपाल लेपर्ड्स के लिए MPL खेलने वाले ऑलराउंडर शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा। MPL 2025 में शिवांग ने 7 मैचों में 120 रन बनाए और 5 विकेट लिए। उन्होंने 42 गेंदों में 91 रन की तेज़ पारी भी खेली थी। इसके अलावा, कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

इस बीच, मध्य प्रदेश के कई बड़े नाम पहले ही अपनी टीमों द्वारा रिटेन किए जा चुके हैं। इंदौर के रजत पाटीदार को RCB ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनकी कप्तानी में RCB ने पिछले सीज़न में 18 साल बाद IPL खिताब जीता था। आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9.20 करोड़ में, अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने 1.30 करोड़ में, माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में और अनिकेत वर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर, IPL 2026 का मिनी ऑक्शन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा और आने वाले सीज़न में इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार