आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण (ICC Women's T20 World Cup 2026) इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा जो कि 12 जून से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में पांच बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए इन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

Advertisement

एलिस पेरी पूरा करेंगी ऐतिहासिक अर्धशतक: ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी महिला टी20 वर्ल्ड कप में 50 मुकाबले पूरे करने के बेहद करीब हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ तीन मुकाबले खेलने हैं। खास बात ये है कि महिला और पुरुष, दोनों के ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर सका है। बताते चलें कि एलिस पेरी ने अब तक 47 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। उनके अलावा सिर्फ भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ही टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले हैं। वो इस फॉर्मेट (इंटरनेशनल लेवल) से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर का दोहरा शतक: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर भी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगी जो कि दुनिया का कोई भी दूसरा क्रिकेटर नहीं बना सका है। दरअसल, कैप्टन हरमन आगामी टी20 वर्ल्ड कप में जैसे ही तीन मुकाबले खेलेंगी, वो महिला T20I में अपने 200 मुकाबले पूरे कर लेंगी और टी20 इंटरनेशनल में ये दोहरा शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी होंगी। उनके बाद सर्वाधिक टी20I न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (183 मैच) ने खेले हैं।

मेगन शट की विकेटों की हाफ सेंचुरी: ऑस्ट्रेलिया की घातक तेज गेंदबाज़ मेगन शट आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने विकेटों का अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। वो ये दो विकेट हासिल करके महिला टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी। इस टूर्नामेंट के इतिहास (महिला और पुरुष) में अब तक सिर्फ शाकिब अल हसन ही ये खास हाफ सेंचुरी पूरी कर पाए हैं। बता दें कि मेगन शट के नाम फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में 29 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं। 

सुज़ी बेट्स के 5000 T20I रन: न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स जिन्होंने 183 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं वो भी इस लिस्ट में ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, 38 साल की सुज़ी अपने 5000 T20I रन पूरे करने से सिर्फ 280 रन दूर हैं। अगर वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ये रन बना पाती हैं तो वो महिला टी20 इंटरनेशनल में 5000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी। उनके बाद टी20I में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं, जिन्होंने 145 मैचों में 4,596 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोफी एक्लेस्टोन के 150 टी20 विकेट: इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन फटाफट फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे करने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। वो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बॉलिंग से धमाल मचाकर ये करिश्माई आंकड़ा छूने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन सकती हैं। महिला T20I में सिर्फ दीप्ति शर्मा (144 मैचों में 161 विकेट), थिपाचा पुत्थावोंग (100 मैचों में 155 विकेट), हेनरिएट इशिम्वे (128 मैचों में 155 विकेट) और मेगन शट (125 मैचों में 152 विकेट) ने ही ये कारनामा किया है। बात करें सोफी एक्लेस्टोन की तो वो 106 टी20 मैचों में 144 विकेट ले चुकी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार