मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया।
कुलदीप यादव पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में 5 विकेट हासिल करने का कमाल किया। ऐसे में जानते है इंटरनेशनल टी-20 मैच में भारत के तरफ से 5 विकेट हॉल करने वाले गेंदबाजों के बारे मेँ।
भुवनेश्वर कुमार - अपनी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेशवर कुमार भारत के तरफ से इंटरनेशनल टी-20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी समीकरण रखने वाले दूसरे सबसे अच्छे गेंदबाज हैं।
भुवनेश्वर ने 18 फरवरी 2018 को जोहान्सबर्ग के मैदान पर कुल 4 ओवर में 24 रन देते हुए कुल 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.00 का रहा।
कुलदीप यादव - इस लिस्ट में आखिरी नाम भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का है। कुलदीप ने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफोर्ड के मैदान पर अपने 4 ओवर के कोटे में 6.00 की इकॉनमी रेट के साथ 24 रन देते हुए कुल 5 विकेट लेने का कमाल किया।