साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अर्धशतक और मार्को यानसेन (Marco Jansen) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 122 रन से हरा दिया। इसी के साथ अफ्रीका ने अपने घर पर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली।अफ्रीका पहले 0-2 से पीछे चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 315 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाये। उन्होंने 87 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 65 गेंदों में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

मार्को यानसेन ने 23 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। एंडिले फेहलुकवायो 19 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट एडम ज़ाम्पा ने हासिल किये। 2 विकेट सीन एबॉट ने चटकाए। एक-एक विकेट कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस और टिम डेविड लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी 34.1 ओवरों में 193 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 63 गेंद में 3 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट मार्को यानसेन ने हासिल किये। 4 विकेट स्पिनर केशव महाराज और एक विकेट एंडिले फेहलुकवायो के खाते में गया। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), टिम डेविड, माइकल नेसर, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़ाम्पा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार