ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड को DLS मेथड के तहत 49 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से वनडे सीरीज  अपने नाम कर ली।

Advertisement

5वें वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 20.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 165 रन था तभी बारिश आ गयी और रुकी नहीं। इसके बाद अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया को DLS मेथड के तहत विजेता घोषित कर दिया। बारिश जब आयी तब ऑस्ट्रेलिया को DLS के हिसाब से 20.4 ओवर में 116/2 रन बनाने थे लेकिन वो 49 रन आगे थे। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 49.2 ओवर में 309 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 107(91) रन बेन डकेट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 72(52) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डकेट और ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए 132 (98) रन जोड़े। 

फिल सॉल्ट ने 27 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। निचले क्रम में आदिल रशीद ने 35 गेंद में 4 चौको की मदद से 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। एडम ज़ाम्पा, आरोन हार्डी और ग्लेन मैक्सवेल 2-2 विकेट चटकाने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 20.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 165 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच शुरू नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 48 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली। ट्रैविस हेड ने 26 गेंद 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। जोश इंगलिस 20 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से एक-एक विकेट ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स को मिला। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, आदिल रशीद। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार