शारजाह, 20 फरवरी | जावेद अहमादी (76) और राशिद खान (3/13) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने पांचवें और अंतिम वनडे मैच में जीत हासिल कर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 146 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

इन 6 भारतीय क्रिकेटरों की वाइफ हैं बहुत खूबसूरत, देखें PHOTOS

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और उसकी पारी 95 रनों पर ही सिमट गई।

इस पारी में अफगानिस्तान के लिए जावेद के अलावा रहमत शाह (59) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। सबसे अधिक विकेट लेने वाले राशिद ने भी 43 रनों का योगदान दिया। 

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा, टेंडाई चतारा और ब्लेसिंग मुजराबानी ने दो-दो विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाई। क्रेग एर्विने (34) और ब्रेंडेन टायलर (27) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और टीम की पारी 95 रनों पर ही सिमट गई। 

राशिद के अलावा इस पारी में शराफुद्दीन अशरफ और मोहम्मद नाबी ने दो-दो विकेट लिए। राशिद को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

इस मैच में 15 रन देकर दो विकेट झटकने वाले अफगानिस्तान के गेंदबाज शराफुद्दीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार