इंडियन वूमेंस ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश वूमेंस को 21 रन से मात दे दी। इसी के साथ इंडिया ने 5-0 से बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले गए 5वें मैच में इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा दयालन हेमलता ने बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। 

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। ऋचा घोष 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। हरमनप्रीत और हेमलता ने दूसरे विकेट के लिए 60 (42) रन की साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से 2-2 विकेट नाहिदा अख्तर और राबेया खान लेने में सफल रहे। सुल्ताना खातून ने एक विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। रितु मोनी ने 33 गेंद में 4 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। शोरिफा खातून ने 21 गेंद में 3 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। रुब्या हैदर ने 21 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। राधा यादव ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। आशा शोभना 2 और एक विकेट तितास साधु लेने में सफल रही। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, तितास साधु, राधा यादव। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, रुब्या हैदर, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, शोरिफा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, फरिहा त्रिस्ना। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार