भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने मंगलवार (28 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कृष्णा ने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 68 रन दिए, जिसमें से 23 रन पारी के आखिरी ओवर में लुटाए। 

Advertisement

कृष्णा एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम था, जिन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मैच में 64 रन दिए थे। वहीं तीसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 2022 में गुवाहटी के मैदान पर ही 62 रन लुटा दिए थे। 

Advertisement

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले तीन मैच में कृष्णा सबले महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं। तीन मैच में कृष्णा ने 12 ओवर डाले और 159 रन दिए। 131 रन के साथ अर्शदीप सिंह दूसरे और 125 रन के साथ नाथन एलिस तीसरे स्थान पर हैं। 

गौतरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। भारत के लिए तूफानी शतक जड़कर ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 13 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन की पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतक के दम पर आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत हासिल की।  मैक्सवेल ने 48 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी के साथ ही मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। अपने करियर का चौथा शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। 

Also Read: Live Score

Advertisement

चौथा टी-20 इंटरनेशनल 1 दिसंबर को रायपुर में होना है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार