भारत औऱ श्रीलंका के बीच बुधवार (28 जुलाई) को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के कोविड पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को दूसरा टी-20 मैच एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। अगर दूसरा टी-20 बुधवार को होता है तो क्रुणाल समेत कुल 9 खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो सकते हैं।  

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइनफो की खबर के अनुसार क्रुणाल पांड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट रहे आठ खिलाड़ियों का टी-20 सीरीज के बाकी दो मैच में खेलना मुश्किल है। यह 8 खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में हैं। हालांकि मंगलवार को इन सभी 8 खिलाड़ियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Advertisement

स्पोर्ट्स तक के अनुसार क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए 8 खिलाड़ी इस प्रकार हैं। हार्दिक पांड्या,युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, पृथ्वी शॉ, कृष्णप्पा गौतम, शिखर धवन और मनीष पांडे। अगर यह खिलाड़ी दो मैच से बाहर होते हैं तो भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं होगी। 

बता दें कि श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह बतौर नेट गेंदबाज गए हैं। 

फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड कब रवाना होना है। आइसोलेशन में होने के चलते प्लान में देरी हो सकती है। सिलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यकुमार और पृथ्वी को टीम में शामिल किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार