भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बैटर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का खराब फॉर्म जारी। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वींसटाउन में तीसरे वनडे में हरमनप्रीत ने 22 गेंद खेलकर एक चौके की मदद से सिर्फ 13 रन बनाए और सुस्ती के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैंठी।

Advertisement

दरअसल पारी के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने गेंदबाज फ्रांसिस मैके की तरफ शॉट खेला जो सीधा उनके हाथों में गया। मोमेन्टम में वह काफी आगे चली गई, जिसके बाद मैके ने गेंद सीधा विकेटकीपर केटी मार्टिन की तरफ फेंकी। इस दौरान हरमनप्रीत वापस क्रीज पर लौटने में थोड़ी सुस्त दिखी और ऐसे में विकेटकीपर ने गिल्लियां उड़ाकर उन्हें रनआउट कर दिया।  

Advertisement

इस सीरीज में हरनमप्रीत का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चलता है। तीन मैच में उन्होंने सिर्फ 33 रन बनाए हैं, जिसमें 13 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। 

बता दें कि भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर के फॉर्म पर सवाल उठाए थे। एडुल्जी का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रही हरमनप्रीत कौर को टीम से बाहर कर देना चाहिए। 

एडुल्जी ने कहा कि हरमनप्रीत 2017 में खेली गई 171 रनों की पारी के चलते टीम में नहीं बनी रह सकती। हरमनप्रीत ने 2017 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी, हालांकि, उस पारी के बाद हरमनप्रीत का बल्ला उनसे रूठा हुआ ही दिखा है
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार