गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) मंगलवार (3 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में 6 गेंद में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाकर रनआउट हो गए। शुभमन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रन चुराने के चक्कर में ऋषि धवन (Rishi Dhawan) के बेहतरीन थ्रो से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

संदीप ने ऑफ स्टंप से बाहर की फुल गेंद डाली, जिसको शुभमन कवर की ओर पुश कर सिंगल चुराना चाहते थे। लेकिन फुर्ती दिखाते हुए कवर से ऋषि धवन आए और गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइक छोर पर तेज और सीधा थ्रो कर गिल्लियां उड़ा दी।

Advertisement

शुभमन के रास्ते में गेंदबाज़ संदीप शर्मा आए थे, हालांकि उन्होंने जान बूझकर ऐसा नहीं किया था। लेकिन इसे लेकर शुभमन गुस्से में दिखाई दिए। 

बता दें कि इस सीजन गिल ने 10 मैच में 26.90 की औसत से 269 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 96 रन रहा है।

मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार