17 अक्टूबर। पाकिस्तान क्रिकेट में कई महान तेज गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग और इन स्विंग गेंदबाजी से पूरे दुनिया में नाम कमाया है।
पिछले दशक में वसीम अकरम ने अपनी तेज गेंदबाजी से जो किया किया है उसकी भरपाई भले ही पाकिस्तान क्रिकेट इस समय नहीं कर पा रहा है लेकिन एक 15 साल के पाकिस्तानी युवा गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर भविष्य़ की उम्मीद जगा दी है।
आपको बता दें कि एक युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह जिसकी उम्र 15 साल है उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनकी गेंदबाजी देखकर पूरा क्रिकेट वर्ल्ड चौंक गया है।
15 साल के नसीम शाह का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे वो हर तरह की तेज गेंद डाल रहे हैं सबसे खास बात उनकी गेंदबाजी में यह है कि इतनी कम उम्र में क्लास रिवर्स स्विंग और इन स्विंग गेंद डाल रहे हैं वो बिल्कुल हैरान करने वाला है।
इस समय नसीम शाह पाकिस्तान के ग्रेड 2 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उनकी गेंदबाजी का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंदबाजी को देखकर हर किसी को यकिन है कि वो एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल होकर वसीम अकरम के पद्चिन्हों पर चलकर नाम कमाएगें।
देखिए वीडियो►