17 अक्टूबर। पाकिस्तान क्रिकेट में कई महान तेज गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग और इन स्विंग गेंदबाजी से पूरे दुनिया में नाम कमाया है।

Advertisement

पिछले दशक में वसीम अकरम ने अपनी तेज गेंदबाजी से जो किया किया है उसकी भरपाई भले ही पाकिस्तान क्रिकेट इस समय नहीं कर पा रहा है लेकिन एक 15 साल के पाकिस्तानी युवा गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर भविष्य़ की उम्मीद जगा दी है।

आपको बता दें कि एक युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह जिसकी उम्र 15 साल है उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनकी गेंदबाजी देखकर पूरा क्रिकेट वर्ल्ड चौंक गया है।

15 साल के नसीम शाह का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे वो हर तरह की तेज गेंद डाल रहे हैं सबसे खास बात उनकी गेंदबाजी में यह है कि इतनी कम उम्र में क्लास रिवर्स स्विंग और इन स्विंग गेंद डाल रहे हैं वो बिल्कुल हैरान करने वाला है।  

Advertisement

इस समय नसीम शाह पाकिस्तान के ग्रेड 2 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उनकी गेंदबाजी का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंदबाजी को देखकर हर किसी को यकिन है कि वो एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल होकर वसीम अकरम के पद्चिन्हों पर चलकर नाम कमाएगें।

देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार