ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा एशेज सीरीज में 3-0 से पिछड़ने के बाद चौथे टेस्ट में इंग्लिश टीम ने लड़ने का कुछ ज़ज्बा दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 416/8 के जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने शतक और बेन स्टोक्स ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

हालांकि, इस टेस्ट के तीसरे दिन इन दोनों खिलाड़ियों को एक फैन की छींटाकशी का सामना करना पड़ा जिसके बाद बेयरस्टो और स्टोक्स को भड़कते हुए देखा गया।ये घटना उस समय हुई जब स्टोक्स और बेयरस्टो तीसरे दिन शानदार साझेदारी करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे। तभी एक फैन ने कहा, "स्टोक्स, तुम मोटे हो।" "अपना जम्पर उतारो, बेयरस्टो, कुछ वजन कम करो।"

Advertisement

इस दौरान स्टोक्स तो बॉडी शेमिंग का ये कड़वा घूंट पी गए लेकिन जब उनके साथी को निशाना बनाया गया तो बेयरस्टो ने अपना सब्र खो दिया और उस फैन को करारा जवाब देते हुए कहा, ठीक है। घूमो और चले जाओ। Weak as piss।"

खास बात ये रही कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त टीम डायरेक्टर एश्ले जाइल्स भी सीढ़ियों पर ही थे। उन्होंने इस विवाद में हस्तक्षेप नहीं किया, लेकिन उन्होंने बेयरस्टो को उनके जवाब के लिए पीठ थपथपाई। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्टोक्स गुस्से से उस फैन की तरफ देखते रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार