भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, यहां इंडियन इनिंग के दौरान जब मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) बल्लेबाजी कर रहे थे तब अचानक ही एक फिलिस्तीन समर्थक विराट के करीब पहुंच गया और उन्हें गले लगाने की कोशिश करता नजर आया।

Advertisement

आपको बता दें कि अकसर ही मैदान पर फैन अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए मुकाबले के बीच सिक्योरिटी स्टाफ को चकमा देकर खिलाड़ियों के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन ऐसे कम ही शख्स होते हैं जो कोई संदेश के साथ ऐसा करें।

Advertisement

वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान जिस फिलिस्तीन समर्थक ने विराट के पास जाने की कोशिश की उसके चेहरे पर मास्क, हाथों में फिलिस्तीन का झंडा और टी शर्ट पर फ्री फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इस शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब वे विराट के पास पहुंचा तब भारतीय खिलाड़ी ने उसे दूर हटाने की कोशिश की। आपको बता दें इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के द्वारा फिलिस्तीन समर्थक को पकड़ लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं और मैदान पर विराट और केएल राहुल की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। विराट अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं, वहीं राहुल 36 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन हो गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार