11 अक्टूबर। विराट कोहली के दमदार शतक ने भारतीय टीम को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मेजबान टीम ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। कप्तान कोहली 104 और अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। यह कोहली के करियर का 26वां टेस्ट शतक है।

Advertisement

भारत के लिए दूसरे दिन की शुरुआत बेहतरीन रही। कोहली और रहाणे ने तीन विकेट पर 273 रनों ने आगे खेलना शुरू किया और मेहमान टीम के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

Advertisement

कोहली ने अपना स्वाभाविक खेल खेला और कई आक्रामक शॉट भी लगाए, जबकि रहाणे ने एक-दो रन निकालकर उनका साथ निभाया। जल्द ही रहाणे ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

दूसरी ओर, कोहली भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। इस साल टेस्ट क्रिकेट में कोहली का यह पहला शतक है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से अबतक कगीसो रबादा को ही सफलता मिल पाई है। उन्होंने मैच के पहले दिन तीन विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार