14 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करणके मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों टीमें जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से शिकस्त दी थी। 

पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। और टीम चाहेगी कि अब वह जीत की पटरी पर लौटे। 

टीमें : 

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल।

हैदराबाद : डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, भुवनेश्वर कुमार, केन विलियम्सन (कप्तान), विजय शंकर, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, खलील अहमद और संदीप शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार