आईपीएल-13 के अंतिम लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है। हैदराबाद ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया और फिर बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद आईपीएल के इतिहास की तीसरी टीम है जिसने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात दी है। इससे पहले 2008 मे डेक्कन चार्जर्स और 2011 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, "किंग्स इलेवन पंजाब से दर्दनाक हार के बाद अब अच्छा लग रहा है। मुंबई ने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया था, लेकिन इस छोटे से मैदान पर उन्हें 150 रन पर रोकना अच्छा रहा। इसका काफी श्रेय गेंदबाजों को जाता है। नदीम ने शानदार गेंदबाजी की। शानदार गेंदबाजी के बाद हम बल्लेबाजी में भी अच्छा करना चाहते थे।"

उन्होंने कहा, "हमारे साथ चोटों को लेकर काफी समस्या थी। लेकिन जीत की भावना के दम पर हम अच्छा कर रहे हैं। पिछले साल चोट के कारण केन विलियमसन बाहर हो गए थे और जॉनी बेयरस्टो ने उनकी जगह लिया थी। लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में यह होता रहता है और आप चार विदेशी खिलाड़ी के साथ ही खेल सकते हैं।"

कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 85 और रिद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रन बनाए। वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के और साहा ने 45 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्का लगाया।

हैदराबाद अब एलिमिनेटर छह नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

Advertisement

वॉर्नर ने कहा, "अगर हम इसी लय और प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हैं तो हमें वास्तव में बहुत खुशी होगी। मुझे खुद पर और अपनी टीम पर बहुत गर्व है। बैंगलोर की टीम एक अच्छी टीम है और विराट कोहली की अगुवाई में बेहतरीन खेल खेल रही है। उनकी टीम में काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। हम उन्हें 2016 फाइनल में हरा चुके हैं और मैं इस करो या मरो वाले मुकाबले में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार