एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है और इस मुकाबले का इंतज़ार ना सिर्फ दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कर रही हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले प्रियंका ने एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है और इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करके भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं और किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘‘मेरा एक बहुत यादगार क्षण है, कई सालों पहले मैं भारत और पाकिस्तान का मैच देखने कराची गई थी। ये मैच देखने के लिए जितने नेता गए थे, चाहे वो भाजपा के हों या कांग्रेस के, सब भारत की जीत के बाद खुशी से कूदने लगे थे।''

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘28 अगस्त को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच है. पूरे देश, अपनी तरफ से और अपने परिवार की ओर से अपनी टीम को शुभकामनाएं देती हूं, जी जान से खेलिए और जीतकर आइए।"

प्रियंका के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और फैंस कांग्रेस महासचिव की इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के एक नहीं बल्कि दो या तीन मुकाबले होते हुए दिख सकते हैं ऐसे में फैंस का एंटरटेनमेंट तीन गुना होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार