पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबले में मैदान पर जबरदस्त खेल के साथ स्टैंड्स में एक दर्शक के द्वारा जबरदस्त कैच भी देखने को मिला। पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान के लंबे छक्के को स्टैंड्स में बैठे एक दर्शक ने बेहद ही खूबसूरत तरीके से लपक लिया। इस रोमांचक पल ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया मैच कई रोमांचक पलों से भरा रहा, लेकिन साथ ही एक दर्शक के शानदार कैच ने भी सुर्खियां बटोरी। यह मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां स्टैंड्स में बैठे फैन ने अपनी फील्डिंग स्किल्स से सबको चौंका दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की पारी के नौवें ओवर में नामीबिया के स्पिनर विलेम मायबर्ग ने गेंद पर साहिबजादा फरहान ने घुटनों पर बैठते हुए जोरदार स्लॉग स्वीप से डीप मिडविकेट के ऊपर भेज दिया। गेंद सीधे स्टैंड्स में गई, जहां एक दर्शक ने बेहतरीन रिफ्लेक्स दिखाते हुए उसे दोनों हाथों से लपक लिया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

VIDEO:

मैच की बात करें तो फरहान का प्रहार इस मुकाबले में इसी तरह बना रहा। उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोकते हुए 11 चौके और 4 छक्के लगाए और पाकिस्तान को 199 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा सलमान अली आगा (23 गेंदों में 38 रन) और शादाब खान  (22 गेंदों में 36 रन)  ने भी कुछ अहम रन जोड़े। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए लोरेन स्टीनकैंप (23) और अलेक्जेंडर वोल्शेंक ही कुछ रन जोड़ पाए और टीम की पारी 97 रन पर ही सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी ने उस्मान तारिक ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, वहीं शादाब खान ने भी 3 झटके। 102 रन से मिली इस बड़ी जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार