मशहूर भारतीय कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आईपीएल 2020 की अपनी पसंदीदा टीम का चुनाव किया है। पूर्व क्रिकेटर ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में सबको चौंकाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को जगह नहीं दी है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को बतौर ओपनर चुना है। उन्होंने अपनी इस टीम में मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाजों को जगह दी है जिसमें तीसरे स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और चौथे पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है। पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तरफ से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डी विलियर्स मौजूद है। 

Advertisement

इस टीम में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलने वाले राहुल तेवतिया एकमात्र ऑलराउंडर है। सातवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को जगह मिली है।

आकाश चोपड़ा की टीम में गेंदबाजों की बात करे तो आठवें नंबर पर आरसीबी के तरफ से खेलने वाले भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जगह बनाई है। टीम में तीन बेहतरीन तेज गेंदबाजों को जगह मिली है जिसमें राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज  जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तथा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा शामिल है। 

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई IPL 2020 की उनकी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी दिखती है :

केएल राहुल, शिखर धवन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, युजवेंद्र चहल, जोफ्रा आर्चर,जसप्रीत बुमराह,कागिसो रबाडा  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार