भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए बातचीत करते हुए आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के बारें में चर्ची की।

इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बारे में जिक्र किया और उन्होंने ऐसे 3 खिलाड़ियों  का नाम बताया जिसके ऊपर मुंबई की टीम राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है या फिर उन्हें रिटेन कर सकती है।

आकाश चोपड़ा ने पहले खिलाड़ी के तौर पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम चुना है। उन्होंने कहा कि निसंदेह सबसे पहले मुंबई की मैनेजमेंट रोहित को ही रिटेन करेगी।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा," अगर सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने और एक आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने की बात होगी तो सबसे पहला नाम रोहित शर्मा को होगा। वो मार्की खिलाड़ी और पूरे आईपीएल में रोहित जैसे कप्तान को ढूंढना बेहद मुश्किल होगा।"

इसके बाद आकाश ने दूसरे खिलाड़ी के रूप में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है। आकाश ने कहा कि बुमराह जैसा कोई नहीं है और पूरे आईपीएल में सिर्फ जोफ्रा आर्चर और कागिसो रबाडा ही ऐसे है जो बुमराह की तरह गेंदबाजी करते हैं।

तीसरे खिलाड़ी के रूप में उन्होंने टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रखा है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम को उनके लिए आरटीएम रिजर्व करके रखना होगा।

इन सबके बावजूद मुंबई के पास ऐसे बड़े-बड़े टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है जिनको छोड़ना टीम के लिए आसान नहीं होगा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कीरोन पोलार्ड का है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रेंट बोल्ट के अलावा भी ऐसे कई खिलाड़ी है जिनके जाने से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को नुकसान होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार