Aakash Chopra ने साल 2026 के लिए चुनी CSK की प्लेइंग XII, सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को दी जगह

Updated: Tue, Dec 23 2025 15:18 IST
Aakash Chopra Picks His CSK XI For IPL 2026

Aakash Chopra Picks His CSK XI For IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की प्लेइंग 12 का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने अपने कॉम्बिनेशन में सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो साल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के बेस्ट प्लेइंग XII कॉम्बिनेशन को चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपनर के तौर पर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ और 18 साल के आयुष म्हात्रे को जगह दी और फिर नंबर-3 के लिए अनुभवी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को चुना। बात दें कि संजू को CSK ने ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से लिया है। उनके लिए सुपर किंग्स ने अपने नंबर-1 ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन तक को छोड़ा।

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर का चयन किया जिसमें उन्होंने कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को जगह दी। खास बात ये है कि इनमें से तीन तो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनमें 14.20 करोड़-14.20 करोड़ के दो खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के अलावा महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। जी हां, आईपीएल के नियमों के अनुसार MSD भी एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। (किसी भारतीय खिलाड़ी को अनकैप्ड माना जाएगा यदि उसने पिछले पाँच वर्षों में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।)

गौर करने वाली बात ये है कि CSK के लिए गेंदबाज़ों का चुनाव करते हुए भी आकाश चोपड़ा ने सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी को चुना और नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद और अंशोल कंबोज (इम्पैक्ट प्लेयर) को जोड़कर अपनी टीम पूरी की। यानी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मेंबर के कॉम्बिनेशन में सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों (डेवाल्ड ब्रेविस और नूर अहमद) को जगह दी है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई CSK की प्लेइंग XII: ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, अंशोल कंबोज (इम्पैक्ट प्लेयर)।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें