Aakash Chopra Picks Delhi Capitals Probable Playing XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने इस टीम में DC के उपकप्तान यानी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को ही जगह नहीं दी है। आपको बता दें कि IPL के 18वें सीजन का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 24 मार्च को विशाखापट्टनम में खेलेगी।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से आकाश चोपड़ा का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो आगामी सीजन के लिए DC की संभावित XI चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने ओपनर के तौर पर जेक फ्रेजर मैक्गर्क और केएल राहुल का नाम लिया, जिसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 के लिए उन्होंने अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स को इलेवन में जगह दी।

Advertisement

गौरतलब है कि यहां आकाश चोपड़ा ने नंबर-5 के लिए इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक का चुनाव किया जो कि टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की संभावित इलेवन में फाफ डु प्लेसिस को नहीं चुना है जो कि टीम के उपकप्तान हैं। (नोट- हो सकता है कि ये वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया हो जब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने उपकप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया हो और हैरी ब्रूक ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ना लिया हो।)

बात करें मशहूर कमेंटेटर द्वारा चुने गए दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर के नंबर-6 की तो यहां उन्होंने विस्फोटक बैटर आशुतोष शर्मा, जो कि पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए तूफानी बैटिंग कर रहे थे, उन्हें जगह दी है। इसके अलावा नंबर-7 के लिए उनकी पसंद कैप्टन अक्षर पटेल हैं।

आखिर में उन्होंने बॉलर के तौर पर टीम में स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज़ टी नटराजन, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार को जगह दी। ये भी जान लीजिए कि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को ध्यान में रखते हुए करुण नायर (बल्लेबाज़), और मोहित शर्मा या दर्शन नालकंडे (गेंदबाज़) को टीम में जगह देने की सलाह दी है।

IPL 2025 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

जेक फ्रेजर मैक्गर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलीदप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर - करुण नायर (बल्लेबाज़), मोहित शर्मा/दर्शन नालकंडे (गेंदबाज़)

IPL 2025 के लिए ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

Advertisement

अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान), जेक फ्रेजर मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर सिज़वी, अजय मंडल, करुण नायर, माधव तिवारी, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, विपराज निगम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार