भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक खास बातचीत करते हुए मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बेहतरीन गेंदबाजों को चुना है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा की इस लिस्ट में 4 तेज गेंदबाज तो वहीं एक स्पिनर ने जगह बनाई है। इस पूर्व क्रिकेटर के गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और उन्हीं के देश के जोश हेजलवुड का नाम शामिल है। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर को भी अपने पसंदीदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल किया है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा के गेंदबाजों की लिस्ट में दो भारतीय शामिल है जिसमें पहला नाम जसप्रीत बुमराह और दूसरा भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन का नाम दर्ज है। आकाश के अलावा इस खास बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर और इयान चैपल भी मौजूद थे।

संजय मांजरेकर तीनों एक्सपर्टस में से ऐसे थे जिन्होंने एक भी स्पिनर को अपनी टीम में जगह नहीं दिया।

गौरतलब है कि भारत की टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है जहां वो 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेंगे। आकाश चोपड़ा द्वारा चुने गए तीन गेंदबाज इस बड़े मुकाबले में नजर आएंगे जिसमें पहला नाम बुमराह, दूसरा नाम अश्विन तो वहीं तीसरा नाम स्टार कीवी गेंदबाज नील वैगनर का है।

दूसरी तरफ चैपल ने जिन खिलाड़ियों को चुना है उसमें आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस और कागिसो रबाडा का नाम शामिल है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार