भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में तीसरे मैच में टीम प्रबंधन कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकता है और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकता है।

Advertisement

इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते इस मुकाबले के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। आकाश ने खास तौर पर यशस्वी जायसवाल का समर्थन किया। उनका मानना है कि युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज को तीसरे वनडे में भी मौका मिलना चाहिए। चोपड़ा के अनुसार विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी के बाद बल्लेबाजी क्रम में जगह बनाना और मुश्किल हो जाएगा, इसलिए फिलहाल यशस्वी को जितना संभव हो उतना खेलने का मौका मिलना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने अपनी टीम में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। वहीं शुभमन गिल को नंबर तीन और ईशान किशन को नंबर चार पर रखा है। मध्यक्रम में उन्होंने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह दी है। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी की वापसी का भी समर्थन किया है, बशर्ते वह पूरी तरह फिट हों।

चोपड़ा का मानना है कि नितीश एक युवा निखरते हुए ऑलराउंडर विकल्प हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी उन्होंने प्लेइंग इलेवन में जगह दी है, जिससे भारत को एक अतिरिक्त ऑलराउंडर और स्पिन विकल्प मिलता है।

सबसे दिलचस्प सुझाव उन्होंने तेज गेंदबाजी विभाग को लेकर दिया। आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर नितीश कुमार रेड्डी फिट होकर टीम में लौटते हैं तो अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है। उनका मानना है कि भारत को युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका देना चाहिए क्योंकि सीरीज पहले ही जीत ली गई है।

चोपड़ा की टीम में कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर के रूप में शामिल हैं, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी गुरनूर बरार और प्रिंस यादव को दी गई है। दोनों युवा गेंदबाजों को लेकर चोपड़ा का मानना है कि उन्हें लगातार मौके मिलने चाहिए ताकि भविष्य के लिए मजबूत विकल्प तैयार हो सकें।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आकाश चोपड़ा की भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार