RR vs LSG: संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी। सीजन के पहले डबल हैडर का यह पहला मुकाबला होगा औऱ भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। 

 
Advertisement

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल तक पहुंची थी और पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई तक नहीं कर पाई। आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले उन्होंने आवेश खान को ट्रेड किया और ऑक्शन में रोवमैन पॉवेल,नांद्रे बर्गर, टॉम कोहलर कैडमोर जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।

Advertisement

पूर्व भारतीय बल्लेबाज औऱ मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है।

आकाश ने जोस बटलर और यशस्वी को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना है। कप्तान संजू, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल को मिडल ऑर्डर में रखा है। टॉप 7 खिलाड़ियों में पराग और पॉवेल गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। 

स्पिन गेंदबाजी के लिए आईपीएल इतिहास के लिए दो सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को जगह दी है। आकाश के अनुसारा तेज गेंदबाजी में आवेश खान के अलावा कुलदीप सेन या नवदीप सैनी या फिर अगर टीम मैनेजमेंट विदेशी खिलाड़ी के साथ जाता है तो ट्रेंट बोल्ट या नांद्रे बर्गर खेल सकते हैं। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई राजस्थान रॉयल्स की संभावित XI

Also Read: Live Score

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, कुलदीप सेन/ नवदीप सैनी, या ट्रेंट बोल्ट/नांद्रे बर्गर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार