पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए बात करते हुए डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है।

Advertisement

आकाश ने इस इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तथा इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को बतौर ओपनर टीम में जगह दी है। तीसरे नंबर बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे मौजूद है। आकाश ने चौथे नंबर पर युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को जगह दी है। 
आकाश की इस लिस्ट में पांचवें पर झारखंड के शानदार बल्लेबाज विराट सिंह ने अपनी जगह बनाई है। छठे और सातवें पर अफगानिस्तान के दो बेहतरीन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और राशिद खान मौजूद है।
गेंदबाजी की बात करें तो इस टीम झारखंड के तरफ से खेलने वाला बाएं हाथ का एक जबरदस्त स्पिनर शहबाज नदीम मौजूद है। इस प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद को बतौर तेज गेंदबाज रखा गया है। आकाश चोपड़ा ने इस टीम में 11वें नंबर पर तेज गेंदबाज सिद्दार्थ कौल और संदीप शर्मा में से किसी एक को लेने की बात कही है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी दिखती है-
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विजय शंकर, विराट सिंह, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल/संदीप शर्मा

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार