कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट चुका है। इस हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर तंज कसने की कोशिश की है।

Advertisement

आरसीबी को कल रात (11 अक्तूबर) को आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आरसीबी के कप्तान के रूप में ये विराट कोहली का आखिरी मैच था।

Advertisement

आकाश ने अपने यु-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "जब आप आरसीबी के बारे में बात करते हैं, तो भावनाएं बिल्कुल चरम पर होती हैं। हर साल आप 'ई साला कप नामदे' कहते हैं और फिर 'ये साल भी रहन दे' कहते हैं। मेरा मतलब है कि हमेशा इस टीम की कहानी यही रही है।"

आगे बोलते हुए मशहूर कमेंटेटर ने कहा, "यह साल उनके लिए अच्छा था, वो 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। आप 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर भी हो सकते थे यदि आपकी नेट रन रेट बेहतर होती। आपको सिर्फ एक मौका मिला और आप उस मौके पर फिसल गए।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार