मशहूर भारतीय कमेंटेटर और भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के उन तीन खिलाड़ियों का नाम लिया है जिन्हें टीम मैनेजमेंट को साल 2021 के आईपीएल से पहले रिटेन कर लेना चाहिए।

Advertisement

Advertisement

आकाश की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल का है। उन्होंने कहा कि भले ही आईपीएल का यह सीजन रसल के लिए अच्छा नहीं रहा हो लेकिन वो टी-20 में एक रॉकस्टार है। उन्होंने कहा कि अगर आप छोड़ देते है और नीलामी में खरीदने की कोशिश करते है तो यह टीम के लिए बहुत महंगा पड़ेगा इससे अच्छा आप उन्हें रिटेन कर ले।

आईपीएल 2020 के सीजन में रसल ने 9 पारियों में कुल 117 रन बनाएं है और गेंदबाजी में केवल 6 विकेट निकालने में सफल रहे।

आकाश चोपड़ा ने दूसरे खिलाड़ी के तौर पर टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुना है। इस साल उन्होंने केकेआर की टीम की तरफ से कुल 17 विकेट अपने नाम किए है।

Advertisement

पूर्व बल्लेबाज ने वरुण के बारे में बात करते हुए कहा कि वो टीम के लिए विकेट चटका रहे है, वो एक मिस्ट्री गेंदबाज है और साथ में उनकी लाइन लेंथ भी काफी सही है। ऐसे में केकेआर की टीम को उन्हें रिटेन कर लेना चाहिए क्योंकि अगर वो निलामी में गए तो बहुत सी टीमों की नजर उनपर होंगी।

आकाश चोपड़ा की लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल का है। गिल ने इस साल केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 440 रन बनाएं है। आकाश ने यहां तक गिल को भविष्य के कप्तान के तौर पर भी चुना है और कहा है कि इयोन मॉर्गन को हटाकर गिल को केकेआर की कप्तानी सौंप देनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार