T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया है। फरहान टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 7 पारियों में अब तक कुल 383 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं।

Advertisement

साहिबजादा फरहान ने शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 18 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध नाबाद रहते हुए 100 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वालों में अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2014 में 6 मैच खेलते हुए 319 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान साल 2009 में 7 पारियां खेलते हुए 317 रन अपने खाते में जोड़ चुके थे। इस लिस्ट में बाबर आजम (303) और महेला जयवर्धने (302) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 18 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शिमरोन हेटमायर (साल 2026) और निकोलस पूरन (साल 2024) को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने एक ही संस्करण में 17-17 छक्के लगाए। वहीं, क्रिस गेल साल 2012 में 16 छक्के अपने नाम कर चुके थे।

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वालों में अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2014 में 6 मैच खेलते हुए 319 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान साल 2009 में 7 पारियां खेलते हुए 317 रन अपने खाते में जोड़ चुके थे। इस लिस्ट में बाबर आजम (303) और महेला जयवर्धने (302) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर अहमद शहजाद हैं, जिन्होंने साल 2014 में बांग्लादेश के विरुद्ध मीरपुर में 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के विरुद्ध भी 100 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार