भारतीय टीम इंग्लैंड को उन्हीं की जमीन पर वनडे और टी-20 सीरीज में पटकनी देने के बाद अब वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज में भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में जहां एक तरफ फैंस को उम्मीद है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अच्छा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर साफ शब्दों में अपनी राय रखी है। मशहूर कमेंटेटर का मानना है कि भारतीय टीम बेहद ही आसानी से यह सीरीज वेस्टइंडीज से जीत जाएगी।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कैरेबियाई टीम के पिछले मैचों के आंकड़े दिखाते हुए मेजबानों का कच्चा चिठ्ठा खोलकर रख दिया। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'वेस्टइंडीज काफी खराब हालत में है। अगर आप वेस्टइंडीज के वनडे फॉर्मेट के पिछले 39 मैचों पर नज़र डालोगे तब आपको पता चलेगा कि वह इनमें से सिर्फ 6 मुकाबलों में ही वह पूरे 50 ओवर खेल सकी है। जीतने और कॉम्पिटिशन की बात छोड़े दें ये टीम तो 50 ओवर भी नहीं खेल पाती।'

Advertisement

मशहूर कमेंटेटर ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'वेस्टइंडीज के सामने कोई भी पिच हो, चाहे वो बल्लेबाजी पहले करे या बाद में, वो 50 ओवर नहीं खेल पाते। यह बेहद दुखद हकीकत हैं। उन्होंने पिछले 39 मैचों में से 23 मुकाबलें गवाएं हैं। वो जीतते नहीं है और वह 50 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाते। उनकी हालत काफी खराब है।'

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले खेले गए हैं, जिसके दौरान वेस्टइंडीज ने 63 और भारत ने 67 मुकाबले जीते हैं। भारत वेस्टइंडीज की भिड़ंत में 2 मुकाबले टाई और 04 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। हालांकि बीते समय में वेस्टइंडीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा खोया है,  वहीं भारतीय टीम मजबूत बनकर सामने आई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार