वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले दोनों अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के फैंस निराश हैं और आकाश चोपड़ा भी वेस्टइंडीज के डरपोक बल्लेबाजी रवैये से हैरान हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन बनाए और उसे सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम सिर्फ 133 रन बनाकर 56 रन से हार गई।

Advertisement

आकाश ने अपने युटयूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "ये मेरी समझ से परे है कि लगातार दो मुकाबले हुए हैं और वेस्टइंडीज ने ऐसा खेला है जैसे वो टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 56 रन से एक टी 20 मैच गंवा दिया जबकि उनके हाथ में अभी भी पांच विकेट थे।"

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, "गेंदबाजी करने वाली टीम ने उसमें अतिरिक्त के रूप में 15 रन दिए। नबी ने अपने चार ओवर के स्पैल में तीन विकेट लिए, दो मेडन फेंके और सिर्फ दो रन दिए। मेरा मतलब है कि क्या हो रहा है, कोई कम से कम समझाए तो सही।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार